जिला स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन

सच खबर, लातेहार। चार अप्रैल को लातेहार जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत प्रभात फेरी सह सद्भावना दौड़ कारगिल पार्क से समाहरणालय तक प्रातः 6ः00 से 7ः00 तक। अमाल्यार्पण प्रातः 8ः00 बजे से कारगिल पार्क में किया जाएगा। पेंटिंग- क्विज प्रतियोगिता इनडोर स्टेडियम में पूर्वाहन 9ः00 बजे से 11ः00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल प्रदर्शनी जिला खेल स्टेडियम में पूर्वाहन 11ः00 बजे से आयोजित किया जायेगा। बिलियर्ड्स, टेबल टेनिस एंव चेस प्रतियोगिता इंदौर स्टेडियम में मध्याह्न 12ः00 बजे से अपराहन 2ः00 बजे तक। सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या 6ः00 से 8ः00 तक चंदनडीह पार्क में आयोजित किया जायेगा। प्रशासन ने स्थापना दिवस को सफल बनाने का अनुरोध आम जनता से किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *