सच खबर, विश्रामपुर। विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को ओपीडी बंद रहा.जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था बाधित रहा। हालाकि आपाताकालीन सेवा बहाल रही। चिकित्सको व स्वास्थ्यकर्मियों ने मुख्य द्वार पर धरना दिया व प्रदर्शन भी किया। ज्ञात हो कि राज्यस्थान के दौशा जिला में कार्यरत झारखंड की बेटी डॉ अर्चना शर्मा की मौत हो गयी थी। डॉ अर्चना को आत्महत्या हेतु मजबूर करने वालो पर कार्रवाई की मांग को लेकर आज पूरे राज्य में ओपीडी सेवा बंद रही.।डॉ नेहा पांडेय ने कहा कि डॉ. अर्चना के साथ जो हुआ, वह निंदनीय व चिंताजनक है। इस मौके पर संतोष कुमार, अनिल पांडेय, रूनी कुमारी, प्रतिमा कुमारी, सुचिता कुमारी, रजनी कुमारी, ममता कुमारी, गौतम कुमार, रंधीर कुमार, पंकज कुमार, एनुल हसन, सौरभ शुक्ला, मुजफर अंसारी, अनिता कुमारी, फुला कुंवर सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।