उपायुक्त ने आर्यन कुमार को किया सम्मानित, बेहतर भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

सच खबर, गढ़वा। उपायुक्त रमेश घोलप केंद्रीय विद्यालय, गढ़वा के दसवीं के छात्र आर्यन कुमार व विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार वर्मा से मिले। उपायुक्त ने आर्यन कुमार को शॉल व बुके देकर सम्मानित किया साथ ही उनके बेहतर भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दी। विदित हो कि संत प्रजापति के पुत्र आर्यन कुमार ने ब्लूटूथ की मदद से चलने वाला सर्विंग टेबल बनाया है, जिससे दवाइयां एवं अन्य जरूरी सामग्री मरीजों तक बिना कांटेक्ट में आए पहुंचाई जा सकती है। आर्यन ने यह ब्लूटूथ सर्विंग टेबल कोरोना संक्रमण को देखते हुए बनाया है। अपनी प्रतिभा के चलते आर्यन परीक्षा पे चर्चा 2022 कार्यक्रम के पांचवें संस्करण में शामिल हुए। जहां उन्हें एक अप्रैल को प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ। आर्यन कुमार ने प्रधानमंत्री के समक्ष अपनी कला का प्रदर्शन किया। एक अप्रैल को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए आर्यन का चयन किया गया था, जिसका प्रसारण पूरे देश भर में किया गया।  परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए देश भर से 1000 छात्र चुने गए थे, जिसमें से झारखंड से 2 छात्रों का चयन हुआ। झारखंड के चयनित छात्रों में केंद्रीय विद्यालय के गढ़वा जिले के आर्यन कुमार तथा जामताड़ा के शुभम मांजी शामिल है। आर्यन ने कोरोना को देखते हुए यह टेबल तैयार किया है। इसके पीछे आर्यन ने तर्क दिया कि कोरोना संक्रमण से फैसला है। ऐसे में उससे बचाव के लिए उन्होंने यह सर्विंग टेबल तैयार किया है जो मोबाइल के ब्लुटूथ से कनेक्ट होकर मरीजों को सर्विस देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *