जलापूर्ति की समस्या को लेकर विधायक ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर से की बात

सच खबर, हुसैनाबाद। हुसैनाबाद शहर को जलापूर्ति देवरी स्थित सोननदी में स्थापित पंप से होती है। पंप में बालू भर जाने से अक्सर जलापूर्ति बंद हो जाती है। शनिवार को हुसैनाबाद शहर की जलापूर्ति नियमित कराने को लेकर शहर के नागरिक विधायक कमलेश कुमार सिंह के हुसैनाबाद स्थित आवास पर मिले। उन्होंने विधायक को बताया कि जलस्तर लगातार काफी नीचे जाने के कारण शहर में पेयजलापूर्ति बाधित हो जाती है। पानी की आपूर्ति बंद होने से शहर के नागरिकों को पेयजल के लिए काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सोन नदी का जलस्तर काफी नीचे जाने के कारण पानी की आपूर्ति शहर में बंद है। भीषण गर्मी एवं नगर वासियों की असुविधा को देखते हुए देवरी स्थित पम्प हाउस के तीनो कुआं की सफाई का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। नगर पंचायत के कर्मियों को अति शीघ्र कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया हैं। ताकि शहर में पानी का सप्लाई सुचारु रूप से किया जाये। वार्ड पार्षद सुहैल आलम ने बताया कि उन्होंने सफाई कार्य का जायजा लिया है। एक सप्ताह का समय लग सकता है। इधर, नवरात्र और रमजान चल रहा है। लोगों को पानी को लेकर काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। विधायक कमलेश कुमार सिंह ने शहर के लोगों के सामने ही दूरभाष पर पेय जल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर से बात की। उन्होंने जलापूर्ति की समस्या को विस्तार से रखा। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भरोसा दिलाया है कि जितना जल्दी होगा, इस समस्या का स्थाई समाधान करा लिया जाएगा। विधायक ने शहर वासियों को भरोसा दिलाया है कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए जो भी काम होगा करने को तैयार हैं। विधायक से मिलने वालों में शाकिर अली, वार्ड पार्षद सुहैल आलम,रविन्द्र कांश्यकार, जिशान हसन,सुनील कुमार, मुमताज अंसारी, जगनारायण प्रसाद, इम्तियाज आलम के अलावा कई शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *