सच खबर, जमेशदपुर। शहर के नये सिटी एसपी के विजय शंकर ने जमशेदपूर शहर पहुंचने के बाद पदभार ग्रहण किया। वहां पहुंचने पर सभी पुलिस पदाधिकारियों व थाना प्रभारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। सिटी एसपी के विजय शंकर का डीएसपी सहित सभी पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात की। के विजय शंका ने सभी से परिचय प्राप्त किया और अपना परिचय दिया। साथ ही शहर के बारे में जानकारी ली। ज्ञात हो कि के विजय शंकर मेदिनीनगर से जमेशपुर सिटी पद पर गए हैं। यहां उनकी कार्यशैली काफी पंसद की जा रही थी।