सच खबर, लातेहारः झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय लातेहार एवं सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज के संयुक्त प्रयास से उप विकास आयुक्त सुरेन्द्र कुमार वर्मा अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा विभिन्न बातों पर चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त ने बैठक की महत्ता पर प्रकाश डालपा और कहा कि जिला स्तरीय समन्वय समिति के बैठक का मुख्य लक्ष्य जिला प्रखण्ड एवं विद्यालय स्तर पर विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन , विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय कार्यक्रम की अद्ययतन स्थिति व निगरानी क्रियान्वयन से संबंधित उपलब्धियों समस्याओं व चुनौतियों के समाधान करना है । उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालयों मंगलवार को ‘ हेल्थ एंड वेलनेस’ के रूप में मनाया जाएगा। आई.इ.सी के माध्यम से विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करते हुए छात्र-छात्राओं को जागरूक करने एवं एमआई . एस के माध्यम से राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा अनुमोदित गूगल फार्म में हर महीने के 30 या 31 तारीख को विद्यालय समय सारणी में प्रस्तावित घंटी के अनुसार संपन्न वर्ग संचालन से संबंधित ऑकड़ों को प्राथमिकता के तौर पर भरना सुनिश्चित करेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी लातेहार ने कहा कि आयुष्मान भारत पहल के तहत विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम राज्य सरकार की एक महत्त्वकांक्षी योजना है। अभी तक इस कार्यक्रम में लातेहार जिले से स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों का विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम पर एक दिवसीय उन्मूखीकरण क्रमशः राज्य एवं जिला स्तर पर आयोजित किया जा चुका है , प्रत्येक विद्यालय से दो शिक्षको ( एक पुरुष एवं एक महिला ) का चयन कर उन्हें विद्यालय आरोग्य दूतों के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त है और इसके साथ – साथ प्रत्येक चयनित विद्यालयों से प्रधानाध्यापकों को भी इस कार्यक्रम के बारे में उन्मूख किया जा चुका है । वर्गवार सभी चयनित विद्यालयों से दो छात्रों का चयन विद्यालय स्वास्थ्य आरोग्य मैसेनजरों के रूप में भी किया जा चुका है। असैनिक शल्य – सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी लातेहार ने बताया कि प्रत्येक प्रखंड में आर.बी.एस. के कार्यक्रम अन्तर्गत पदस्थापित डॉक्टारों के सहयोग से विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मंगलवार को विद्यालय भ्रमण कर हेल्थ चेकअप कैम्प लगाना एवं प्रत्येक बच्चों का हेल्थ कार्ड बनाई जाय। बैठक में अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी , लातेहार ने भविष्य में इस कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु विभिन्न विभागों के आपसी सामंजस्य निरंतर जारी रखने का आग्रह किया। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत राज्य द्वारा निर्गत पत्र के आलोक में जिला प्रखंड एवं विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु विस्तृत दिशानिर्देश पत्र लातेहार जिले में जारी किया जा चुका है । छात्रों की जिज्ञासाओं को दूर करने के लिए विद्यालयों में एक प्रश्न – पेटी स्थापित किया जाना है जहाँ छात्र – छात्राएँ अपने व्यक्तिगत प्रश्नों को डाल सकते है और हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर द्वारा प्रत्येक नए सत्र की शुरुआत में इन सवालों को संबोधित करना और चर्चा में उनका उपयोग करना होगा , विद्यालय स्तर पर आयोजित सत्रों का रिकार्ड रखेंगे ताकि राज्य के दिशानिर्देश के आलोक में प्रतिवेदन तैयार कर ससमय भेजा जा सके। आर्यन गर्ग , पी 0 ओ 0 सी 3 के सदस्य ने सभी प्रतिभागियों को पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा एवं राज्य व लातेहार जिले की उपलब्धियों पर विषेश रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने आकड़ों के तुलनात्मक अध्ययन के आधार पर बताया कि उपायुक्त के मार्गदर्शन में लातेहार जिले की उपलब्धि पूरे राज्य अग्रणी है जिसे हम लोगों को अपने समेकित प्रयास से जारी रखना है । बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तरीय शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि , स्वास्थ्य समाज कल्याण विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम एसआरजीडीआरजी ने भाग लिया ।