सच खबर, मेदिनीनगरः सदगुरू सदाफल देव विहंगम योग संस्थान की पलामू जिला इकाई की देखरेख में विहंगम योग संस्थान के संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर यह रक्तदान शिविर लगाया गया। यह शिविर मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में लगाया गया। संस्थान के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह,जिला संयोजक गिरिजा प्रसाद सिंह ने सदगुरू देव की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन कियां। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि रक्त सेवा मानव सेवा के तहत विहंगम योग संस्थान के द्वारा देश व्यापी रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। रक्तदान जीवन दान के समान है। रक्तदान से बड़ा कोई भी मानव सेवा धर्म नही है. रक्त सेवा मानव सेवा के उद्देश्य को समझने की जरूरत है। अतिथियों ने रक्तदान का महत्व बताते हुए रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। शिविर में सदगुरू देव के 21 भक्तजनों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इसमें चैनपुर प्रखंड के पांच और मेदिनीनगर के 16 भक्तजन शामिल हैं। शिविर को सफल बनाने में संस्थान के जिला सह संयोजक राकेश पाठक, यशवंत सिंह, रविंद्र श्रीवास्तव, विसुनदेव मेहता, दशरथ पासवान, डा अनवर आलम,आनंद मोहन चंद्रा,आलोक कुमार सहित कई लोग सक्रिय थे। शिविर में प्रमोद तिवारी, केशव पांडेय, शुभम पांडेय, अरुण सिंह, शंभू कुमार, प्रीति देवी, सत्यम सिंह, विवेक, चंदन साव, कामख्या सिंह, मुकेश मेहता, अजीत मेहता, अमित, सत्येंद्र मेहता, विजयालक्ष्मी, सिद्धार्थ, अभिषेक, राकेश, अनिल सोनी, खुशबू देवी ने रक्तदान किया।