सच खबर, गोलाः चित्रांश महापरिवार गोला की ओर से बाबू दुर्गा मंदिर स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में गुरुवार को विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य यजमान संजय बख्शी ने पूजा-अर्चना की। इसके पूर्व भगवान चित्रगुप्त के साथ देवी दुर्गा का आह्वाहन कर पूजा अर्चना की विधिवत पूजा पुरोहित बृजेश मणि पाठक तथा इंद्र गुरु द्वारा अनुष्ठान संपन्न कराया। पूजन के बाद हवन किया गया और प्रसाद का भी वितरण किया गया। यहां चित्रांश परिवार के लोगों ने आपसी भाईचारे बनाए रखने पर बल दिया । रात में भंडारे का आयोजन किया गया । इसमें क्षेत्र के काफी संख्या में लोगों ने कड़ी- भात और अन्य व्यजनों का लुफ्त उठाया। इस मौके पर चित्रांश महापरिवार के अध्यक्ष चंद्रदी प बक्शी, सचिव ज्योति कुमार सिन्हा ,शशि भूषण बक्शी , विपिन बिहारी प्रसाद, सहदेव बक्शी ,शैलेश चंद्र लाला , राजू बक्शी, रवि अम्बष्ट, अभिषेक सिन्हा, सोनू बक्शी, अनिल कुमार सिन्हा, सनत कुमार सिन्हा, नुनु बक्शी, आनंद कुमार बक्शी, संदीप बक्शी, सुजीत सिन्हा, सुमन कुमार सिन्हा, दीपक सिन्हा, प्रीतम सिन्हा ,कुंवर बख्शी , प्रमोद बक्शी, प्रदीप चंद्र लाला, संदीप लाला, लाला चंद्र मोहन प्रसाद, लाला देवेंद्र, मोहन प्रसाद ,चंद्र भानु, कुमार प्रशा रवि सिन्हा बाबू,(कमता) रंजन सिन्हा, संतोष कुमार सिन्हा, मुरारी प्रसाद, विपुल प्रसाद सहित महा परिवार के बच्चे और महिलाएं उपस्थित थी। गोला चित्रांश महापरिवार के आपसी सहयोग से पिछले वर्ष भगवान चित्रगुप्त के स्वामी मंदिर बन जाने से इसकी खूबसूरती ज्यादा बढ़ गई है, जो मुख्य आकर्षक का केंद्र है।