नगर निगम की दुर्दशा देश जनता के मांग पर पूनम सिंह ने पुनः चुनाव लड़ने की घोषणा की

सच खबर, मेदिनीनगर। स्थानीय सूर्य मंदिर रोड में अपने आवास पर नगर निगम की पूर्व अध्यक्ष पूनम सिंह ने एक प्रेस वार्ता कर इस बार नगर निगम का चुनाव पुनः लड़ने की घोषणा की। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पांच वर्षों से नगर निगम की दुर्दशा देखकर वह काफी आहत है । कई प्रकार के टैक्स से आम जनता का दोहन हो रहा है। निगम बनने के बाद कई करोड़ रुपए सरकार ने दिये। उस राशि का अनावश्यक खर्च वर्तमान मेयर ने कर दिया है। कई योजनाएं का बजट अनावश्यक रूप से अधिक बनाया गया। तालाब के सुंदरीकरण के नाम पर खानापूर्ति की गई। शहर वासियों पर ही नहीं,बल्कि व्यवसायियों पर भी अनावश्यक टैक्स लाद दिया गया है। शहर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कई मशीने खरीदी गई है जो उनके घर और निगम की शोभा बढ़ा रही है। खास महाल लीज पर मेयर ने जनता से झूठ बोला है । इसी सब बातों से परेशान होकर जनता ने इस बार मुझे पुनः नगर निगम के मेयर का चुनाव लड़ने का अनुरोध किया, जिसे मैं स्वीकार कर मैदान में पुनः आ रही हूं। प्रेस वार्ता में बोलते हुए पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र ंिसंह ने कहा कि मेरे अथक प्रयास से नगर पालिका को नगर परिषद बनाया, फिर जी तोड़ मेहनत का नगर निगम बनाया, लेकिन इस उपलब्धि पर वर्तमान पदाधिकारी ने पानी फेर दिया। निगम बनने का उद्देश्य धरा का धरा रह गया। शहर वासी पानी के लिए तरस रहे हैं। वे टैक्स बोझ से लदे हुए हैं। कई झूठे वादों और घोषणाओं से सभी आहत है और अपने को ठगे महसूस कर रहे हैं। मकान बनाने के लिए नक्शा पास करने के नाम पर पैसे की उगाही हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना में घूसखोरी चरम पर है । फेज टू की जलापूर्ति की राशि मेरे और पलामू संासद वीडी राम के सहयोग से निर्गत कराया गया था, लेकिन उसे पर काम शुरू ही नहीं हुआ। इन्हीं सब को देखते हुए जनता की मांग पर इस बार मेरी पुत्र वधू पूनम ने पुनः इस बार चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है और आप सब जनता के सहयोग से पुनः इस बार चुनाव जीत कर निगम को घर जैसा सवांरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *