झारखंड सरकार के कार्यकाल में घोटाला और भ्रष्ट्राचार चरण सीमा पार कर चुकी है. अविनाश वर्मा

सच खबर, मेदिनीनगरः भारतीय जनता पार्टी हैदरनगर के कार्यकर्ताओं ने आज शनिवार को हेमन्त सोरेन सरकार के गलत नीति, राज्य में लचर कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना एवं उग्र प्रदर्शन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमेश चंद्र शिव ने किया प्रभारी के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा नेता अविनाश वर्मा मौजूद रहे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह विधानसभा प्रत्याशी विनोद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंद्र सिंह , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामप्रवेश सिंह जिला मंत्री संतोष सिंह जिला सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह समेत नेताओं ने संबोधन करते हुए सरकार के विरोध में जम कर नारेबाजी की। धरना में मुख्य वक्ता एवं कार्यक्रम के प्रभारी अविनाश वर्मा ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार के कार्यकाल में घोटाला और भ्रष्ट्राचार चरण सीमा पार कर चुकी है. बालू और कोयला घोटाला करने में यह सरकार मस्त है. हम प्रखंड कार्यालस्य में धरना दे रहे हैं और यहाँ के बी डी ओ कार्यालय छोड़ कर भाग गए हैं घोर आदिवासी विरोधी यह सरकार आदिवासी समुदाय को मात्र झूठा सपना ही दिखा कर खुलेआम ठग ही रही है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद सिंह ने कहा ग्रामीणों को मिलने वाली मुफ्त राशन भी नही दे रही है. हेमन्त सरकार मुफ्त बिजली, 5 लाख युवाओं को रोजगार, पढ़े लिखे युवाओं को हर माह बेरोजगारी भत्ता, दो लाख का किसान ऋण माफी जैसे अनेक वादे कर, जनता को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाकर वोट बटोरने वाली यह ठग सरकार को सत्ता में बने रहने का हक खत्म कर चुकी हैं. वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रवेश सिंह ने कहा कि जल जंगल जमीन का नारा देकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कांग्रेस पार्टी के साथ सरकार बनाया. भारतीय जनता पार्टी विपक्ष में रही पर तीन साल से यह सरकार लूट खसोट में लग गई इनके यहाँ ई दी रेड होने लगा तो हजारों करोड़ रुपये इनके यहाँ से मिल रही है जो कांग्रेस पार्टी झारखंड अलग राज्य नही दे रही थी. उनके साथ ही शिबू सोरेन ने गठबंधन कर सरकार बनाया। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चला कर जनता को वेवकूफ ही बना रहे हैं।ब् लाक आफिस ने जनता का काम नही हो रहा है। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरेंद्र सिंह जिला कार्यसमिति संतोष कुमार सिंह मुखिया सा भाजपा नेता सोनल कुमार सिंह भाजयुमो अध्यक्ष कुसुम देवी महिला मोर्चा अध्यक्ष आंनद कुमार, विवेक दुबे, भाजयुमो मंत्री वीरेंद्र सोनी, आकाश वर्मा, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष राजा सिंह ,प्रदीप सिंह, डॉ अजय जायसवाल, हरिओम गुप्ता शिव मेहता अरुण कुमार सहित काफी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *