सच खबर, मेदिनीनगरः: घर घर पदयात्रा के क्रम में भावी मेयर प्रत्याशी मनोज सिंह ने शनिवार को चैनपुर के वार्ड नंबर 35 में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस क्रम में श्री सिंह ने वार्डवासियों का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि बीते पांच साल में वे निगम के लोगों के साथ सदैव खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगरनिगम चुनाव में अगर आप सभी आशीर्वाद देते हैं तो नगरनिगम को अव्वल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने चैनपुर को बेसहारा छोड़ दिया है और आज चैनपुर वासियों को बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित होना पड़ रहा है। श्री सिंह ने कहा कि अगर उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलता है तो चैनपुर शाहपुर को निगम का दर्शनीय क्षेत्र बनाने की पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि निगम के सबसे पिछड़े क्षेत्रों में से एक चैनपुर को निगम के द्वारा उपेक्षित किया गया है जो काफी पीडा़दायक है। श्री सिंह आज वार्ड नंबर 35 में जनसंपर्क कर आम मतदाता से आशीर्वाद लिया। इस दौरान मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। आज की पदयात्रा में अमित कुमार सोनी, सोनू गुप्ता,अनमोल मालाकार, अभिमन्यु गुप्ता, राजू सोनी, रौशन कश्यप, डबलू खान, रंजीत गुप्ता,चंदू कमलापुरी, उमेश कमलापुरी, मून दूबे व विवेक कश्यप सहित काफी संख्या में वार्ड नंबर 35 के मतदाता शामिल थे।