सच खबर, मेदिनीनगरः शनिवार 12 नवम्बर को वार्ड नंबर 33 में अटल मोहल्ला क्लनिक शुभारंभ वार्ड पार्षद श्रीमती चंचला देवी, आरडीडीएच सुरेंद्र कुमार सिन्हा, चैनपुर प्रभारी डॉ चमन कुमार ने संयुक्त रूप फीता काटकर किया। पार्षद इस मौके पर चंचला देवी ने कहा कि मेरी कोशिश है कि हमारे क्षेत्र के सभी व्यक्ति को सरकारी योजना का लाभ उन तक पहुंचे। अटल मुहल्ला क्लीनिक के लिए खुलने से जो गरीब-मजदूर लोग प्राइवेट क्लीनिक में जाते थे। वहां पैसों कादोहन होता था, उससे राहत मिलेगी। आरडीडीएच ने कहा हम से जो भी व्यवस्था होगी हर संभव मदद करूंगा। मौके पर उपस्थित समाजसेवी विजय चंद्रवंशी, डीपीएम सुखराम, सुजीत पासवान, एएनएम रेणू सागर, सहिया माधुरी देवी, शीला कुजूर, सेविका बिंदा देवी, ननक चौधरी, बिफन चौधरी, राजेंद्र चंद्रवंशी, छोटे लाल चौधरी, दूदून चौधरी, नंदू चौधरी, राम कुमार राम, मुस्तकीम मिया, पंकज कुमार, अनिल चौधरी, छोटू चौधरी, श्रवण चौधरी आदि मौजूद थे।