विश्वास सिंह उर्फ गुड्डन सिंह को युवा जागृति केन्द्र चैनपुर प्रखंड का प्रभारी बनाया गया

सच खबर, मेदिनीनगरः विश्वास सिंह उर्फ गुड्डन सिंह चैनपुर प्रखंड के प्रभारी बनाए गए। युवा जागृति केन्द्र ने आज चैनपुर प्रखंड के सलतुवा पंचायत में सभा की। इसमें विश्वास सिंह उर्फ गुड्डन सिंह चैनपुर प्रखंड का प्रभारी बनाया गया। गुड्डन सिंह को शीघ्र ही पूरे चैनपुर प्रखंड में पंचायत स्तर की समितियों के गठन की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष राजन सिन्हा ने कहा कि युवा जागृति केन्द्र पलामू के हर एक गांव तक पहुंचेगा तथा हर एक गांव तक राष्ट्रवाद एवं राष्ट्र सेवा की भावना का प्रचार करने हेतु संगठन प्रतिबद्ध है। संगठन में नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा, युवा जागृति केंद्र तेजी से उभरता हुआ एक मात्र विकल्प है तथा संगठन के सिद्धांतों के प्रति जनता का यह विश्वास अत्यंत उत्साहवर्धक है। केंद्रीय सचिव मुकेश विश्वकर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य संगठन के निरंतर विकास हो रहा है तथा संगठन आम जनों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। चैनपुर के नवनियुक्त प्रखंड प्रभारी विश्वास सिंह ने कहा, ‘‘संगठन के द्वारा दिए गए दायित्व समर्पण के साथ निभाऊंगा तथा शीघ्र ही चैनपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में युवा जागृति केंद्र की समितियों का गठन कर दिया जाएगा। साथ ही युवा जागृति केंद्र के विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन सुचारु रुप से किया जाएगा। कार्यक्रम में युवा जागृति केंद्र के जिला सचिव मंगल सिंह, नगर अध्यक्ष प्रवीण सिंह, वाईजेकेएसएफ के प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रिंस सिंह, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह, सिंपल, आकाश कुमार, सनोज सिंह, मुरलीधर सिंह, राहुल पासवान, सीटू गुप्ता, बिट्टू पासवान, मयंक गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, शिवलाल सिंह, कृष्णा सिंह, दिनेश कुमार सिंह, पूरन सिंह, बागेश्वर सिंह चेरो, बिटुल सिंह एवं अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *