सच खबर, गढ़वाः आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वारश् कार्यक्रम के तहत सरकार की जनउपयोगी योजनाएं लोगों तक पहुंच रही है। यह कार्यक्रम लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हुई है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लाभुकों को एक ही स्थान पर आसानी से मिल पा रहा है। इसके लिए उन्हें कार्यालय या पदाधिकारियों के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ रहा है, बल्कि सरकारी पदाधिकारी ही उनतक पहुंचे हैं। पदाधिकारी आम लोगों को लाभ देना सुनिश्चित करायें। आमजनों से प्राप्त आवेदनों का गुणात्मक निष्पादन कराना सुनिश्चित करायें। यह बातें आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने कही। वे आज ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले के तिलदाग पंचायत में आयोजित शिविर में बोल रहे थे। आयुक्त ने कहा कि कार्यक्रम के लिए लोगों को जागरूक किया गया है, ताकि वे सरकार की योजनाओं का अधिक-से-अधिक लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि 60 से अधिक आयुवर्ग के लिए सर्वजन पेंशन योजना है। वहीं बालिकाओं के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना है, जो बालिकाओं को उच्च शिक्षा में मदद करेगी। इस योजना का लाभ से बालिकाओं को उच्च शिक्षा में मदद मिलेगी। बालिकाएं शिक्षित होंगी, तो समाज शिक्षित होगा। साथ ही क्रेडिट लिंकेज के तहत ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। आयुक्त ने कहा कि फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान के माध्यम से सरकार महिलाओं को सशक्त कर रही है। हड़िया-दारु बेचने जैसी कुरीतियों से जुड़े महिलाएं इस योजना का लाभ लेकर सम्मानजनक जिंदगी जीने लगी हैं। साथ ही वे सशक्त हो पाई हैं। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का लाभ लेकर लोग कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में रोजगार सृजन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के बारे में उन्होंने कहा कि इस योजना से स्वरोजगार करने में लोगों को आसानी हुई है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपील किया कि योजनाओं का लाभ दिलाने में प्रशासन का सहयोग करें एवं आम जनों को भी जागरूक करते हुए मदद पहुंचाएं। उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय ने कहा कि‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सरकार आप तक विभिन्न योजनाओं को लेकर आई है। उन योजनाओं का लाभ से लाभान्वित करने के लिए पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन कर रहे हैं, ताकि अधिक- से-अधिक लोग जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकें। उन्होंने कहा कि यह विकास उत्सव है, जहां लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है और उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, केसीसी, सोना सोबरन सहित अन्य योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। साथ ही योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों को दिया जा रहा था। अतिथियों ने भी लाभुकों को ऑन स्पॉट योजनाओं का लाभ दिया। साथ ही परिसंपत्तियों का भी वितरण किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद झा ने सभी का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने कहा कि श्आपकी योजना- आपकी सरकार-आपके द्वारश् कार्यक्रम से आम लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। उन्होंने सभी से अपील किया कि वे शिविर में आएं और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें। कार्यक्रम में उक्त अतिथियों के अलावा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिकारी, बड़ी संख्या में लाभुक एवं आमजन उपस्थित थे।