टैलेंट शो के एलिमिनेशन राउंड में दिखी दानव रक्तबीज और मां काली की लड़ाई

सच खबर, मेदिनीनगरः स्थानीय गांधी स्मृति टाउन हॉल में आयोजित टैलेंट शो के सीजन 5 में 450 चयनित प्रतिभागियों ने दिया अपना जोरदार परफॉर्मेंस, निर्णायक मंडली के लोग 100 मार्क्स देने पर हुऐ मजबूर। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अविनाश देव एवं विशिष्ट अतिथि युगल किशोर व समाजसेवी – प्रदीप नारायण सिंह के साथ संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। टैलेंट शो के सेक्रेटरी सूर्यकांत कुमार ने आमंत्रित अतिथियों को पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि अविनाश देव ने कहा कि पलामू प्राकृतिक प्रतिभाओं का खान है। जरूरत है सिर्फ तलाशने और तराशने की। श्री देव ने आगे कहा कि यह पलामू की धरती है। जहां कलमकार से लेकर साहित्यकार तक फिल्मकार से लेकर फनकार के साथ पैदा लिए हैं। लोग आज भी नृत्यकला, नाट्य व चित्रकार की दुनिया में लोग लोहा मानते हैं। सिर्फ और सिर्फ जरूरत है अकुढ़ जंगल में पड़े अनगढ़ पत्थर के रूप में प्रतिभा तलाशने की और फिर तराशने की। मुझे पूरा यकीन है कि पलामू के प्रतिभाशाली बच्चे विश्व पटल पर अपनी कला का जौहर बिखरेंगे और पलामू का नाम रौशन करेंगे व अपने माता- पिता, गुरु, फख्र से टीवी तरफ इशारा कर कहेंगे की यह मेरा बच्चा है। श्री देव ने जिला प्रशासन व संबंधित सरकार को ध्यान आकृष्ट कराते कहना चाहते है अत्याधुनिक तकनीक से सजा संवरा रंगमंच देने की कृपा करें; ताकि यहां के बच्चे माया नगरी के रुख कर सके। मौके पर ही विशिष्ठ अतिथि के तौर पर उपस्थित युवा समाजसेवी युगल किशोर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वाकई पलामू का रुख एक नई दिशा की ओर बढ़ रहा है और पलामू जैसे जिलों में राष्ट्र स्तर की रियलिटी शो के तर्ज पर पलामू में टैलेंट शो को आयोजित करना ही पलामू की उपलब्धियों में से एक उपलब्धि है। मौके पर उपस्थित होटल क्राउन प्लाजा के प्रोपराइटर – एनबी सिंह व युवा समाजसेवी प्रदीप नारायण सिंह ने बच्चों को अच्छे प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं संप्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *