सच खबर, मेदिनीनगरः वार्ड नंबर 32 की सभी बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने के लिए मैं कृतसंकल्पित रहूँगा। यह कहना है भावी मेयर प्रत्याशी मनोज सिंह का। श्री सिंह रविवार को देर शाम वार्ड नंबर 32 में घर घर यात्रा के क्रम में बोल रहे थे।श्री सिंह ने इस दौरान वार्ड नंबर 32 के दर्जी मुहल्ला के खराब पडे़ चापाकल को निजी खर्च से मरम्मत करने की बात कही। श्री सिंह ने कहा कि वार्ड में विद्युतीकरण के सिमेंट पोल लगवाने के लिए विद्युत विभाग के पदाधिकारियों से मिलने की बात कही। श्री सिंह ने कहा कि चुनाव में जनता का आशीर्वाद मिलने के बाद , वार्ड की सभी समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी सक्रियता के साथ काम करेगे .क्योकि वह सिर्फ वादे नही, बल्कि मेदिनीनगर नगर निगम के सर्वागीण विकास के इरादे साथ चुनावी समर में उतर रहे है .उन्होंने कहा कि नगरनिगम के द्वारा 32 नंबर वार्ड में नहीं के बराबर सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है। इस दौरान समस्त मुहल्लवासियों ने श्री सिंह माला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य अफजल अंसारी ताज मोहम्मद, इलियास खलीफा, असराफील, राशिद खलीफा, धीरज जयसवाल, राजेन्द्र, शम्मसुद्दीन खलीफा, सरवर खलीफा, फरीद खलीफा, आलो बीबी, ओरैता बीबी, रायरून बीबी, ताजो बीबी, अरशद, अरमान, अली फैजल सहित कई मुहल्लेवासी उपस्थित थे।