नेहरू युवा केंद्र पलामू ने स्थापना दिवस पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया

सच खबर, मेदिनीनगरः नेहरू युवा केंद्र, पलामू के द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय के मैदान में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला युवा अधिकारी अजीत कुमार ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की। उन्होंने संगठन के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि नेहरू युवा केन्द्र संगठन की स्थापना देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर 14 नवंबर 1972 में की गई थी। संगठन इस समय दुनिया का सबसे बड़ा युवा संगठन है और यह युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत देश के ग्रामीण युवाओं के सर्वागीण विकास के लिए कार्य कर रहा है। इस अवसर पर उन्होंने पंडित नेहरू के जीवन पर भी उन्होंने प्रकाश डाला। सरकार द्वारा चलाई जा रही कुछ कल्याण कारी योजनाओं की भी जानकारी दी एवं साथ ही कहा कि लगातर संगठन युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। इसी क्रम में स्थापना दिवस के अवसर पर भी कैरम, शतरंज, गोला फेंक, म्यूजिकल चेयर जैसे खेलों का आयोजन किया गया। साथ ही पाटन प्रखण्ड में भी खेल कूद प्रतियोगता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति प्रपत्र देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रखण्ड के युवा स्वंसेवक सहित युवा मण्डल के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *