सच खबर, मेदिनीनगरः मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन के भावी युवा प्रत्याशी राकेश कुमार सिंह व उनकी टीम ने पिछले एक माह से अपने वार्ड मे डोर टू डोर जनता के बीच जनसम्पर्क अभियान चला रही है। वे जनता से आशीर्वाद लेते हुए वार्ड की सभी समस्याओं को भी सुन रहे हैं और हर संभव समस्या का तत्काल समाधान कर रहें हैं। उन्होंने छठ पर्व में वार्ड की सभी छठ घाटों की सफाई एवं मरम्मत कर हर घर जाकर प्रसाद का वितरण भी किया था। श्री राकेश ने एक बार फिर जीतेन्दर हाई स्कूल के पास काफी जर्ज़र सड़क को दुरुस्त करवाया। बैरिया-निमिया मंे बहुत सी ऐसी सड़क थी,जिसकी स्थिति काफी जर्ज़र हो गई थी। उन सभी सड़क और स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करवाया। साथ ही वे जनता की सेवा करने मे दिन-रात लगे हुए हैं। यह सभी कार्य अपने निजी खर्च से कर रहे हैं। राकेश सिंह ने कहा कि वे उप मेयर का भी दावेदार हैं। जनता की सेवा के लिए 24 घंटे तत्पर हूं और आगे भी रहूंगा। मैं चुनाव जीता तो वार्ड नम्बर तीन शहर का अद्भुत वार्ड बनेगा।