विधायक हरिहरगंज में कल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेगे

सच खबर, हरिहरगंजः हरिहरगंज के नागरिकों की चीर प्रतीक्षित मांग झारखंड स्थापना दिवस पर पूरी हो जायेगी। सीएचसी का पुराना भवन होने की वजह कई सुविधाएं मिलने में ग्रामीणों को दिक्कत होती थी। झारखंड स्थापना दिवस 15 नवंबर को हुसैनाबाद हरिहरगंज विधायक कमलेश कुमार सिंह करोड़ों की लागत से बने सीएचसी भवन का उद्घाटन करेंगे। इस संबंध में हरिहरगंज सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नए भवन में सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाए बढ़ेंगी, कर्मचारियों को कार्य करने में भी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि नए भवन में बेड की समुचित व्यवस्था के साथ साथ ऑक्सीजन आदि की भी व्यवस्था रहेगी। विधायक कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर को दोपहर सीएचसी हरिहरगंज के नवनिर्मित भवन का विधिवत उद्घाटन होगा। उन्होंने कहा कि पुराने भवन में जगह की कमी की वजह कई तरह की सेवाएं आम लोगों को नहीं मिल पाती है। अब वह समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रसव की बेहतर व्यवस्था के साथ साथ ओपीडी और आपातकालीन व्यवस्था सुचारू ढंग से चलेगी। विधायक ने इस मौके पर हरिहरगंज के नागरिकों को झारखंड स्थापना दिवस की अग्रिम बधाई दी। उन्होंने इस मौके पर प्रखंड की जनता व एनसीपी के नेताओ व कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *