सच खबर, मेदिनीनगरः मेदिनीनगर में मंगलवार को वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन ने जिला सचिव विकाश यादव की अध्यक्षता में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनायी। प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रिंस सिंह ने कहा की भगवान बिरसा मुंडा ने आजादी की लड़ाई लड़ने के साथ-साथ जनजातीय समाज के उत्थान और सनातन संस्कृति की रक्षा करते हुए राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी । जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह ने कहा कि आज राज्य के स्थापना दिवस के साथ-साथ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी है। वीर बिरसा मुंडा ने जिस उद्देश्य के साथ अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोला। अपने जल, जंगल व जमीन को बचाने के लिए हमें उनसे प्रेरणा लेकर झारखंड को बचाने और आगे लेकर जाने के लिए शपथ लेनी चाहिए। विकाश यादव ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा ने को काम समाज और राष्ट्र के लिए किया है, वह अतुलनीय है। हमें बिरसा मुंडा के विचारों को जन जन तक पहुंचाना होगा। मोहित साहु ने कहा कि अपने जीवन काल में ही बिरसा मुंडा ने एक महापुरुष का दर्जा पाया। इसलिए लोग ने उन्हें ‘धरती बाबा’ के नाम से पुकारा। हमें बिरसा मुंडा के जीवन से अधिक से अधिक सीख लेंने की जरूरत है। विपिन यादव ने कहा कि बिरसा मुंडा साम्राज्यवादी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आजादी की लड़ाई के नायक थे । 25 साल की उम्र में उन्होंने आदिवासियों के हक की लड़ाई लड़ी। निशांत दुबे ने कि इतनी कम उम्र में उन्होंने समाज सेवा करके जो नाम कमाया, ये उसी की देन है कि इतने वर्षों बाद भी उन्हें याद किया जा रहा है । इस मौके वाईजेकेएसएफ जीएलए कॉलेज के अमित यादव,अभय यादव, निरंजन सिंह, जेएस कॉलेज अध्यक्ष अमित यादव , प्रियांशु कुमार, अभय कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी स्वास्तिक सिन्हा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।