भगवान बिरसा मुण्डा की जीवनी हम सभी के लिए प्रेरणादायीः अभय वर्मा

सच खबर, मेदिनीनगरः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पलामू के द्वारा जनजातीय गौरव दिवस सह झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रमंडलीय कार्यालय गणपति धर्मशाला से प्रभात फेरी की शुरुआत कर मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन तक पहुंच कर स्टेशन के समीप अवस्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस प्रभात फेरी एवं माल्यार्पण कार्यक्रम की नेतृत्व मेदिनीनगर नगर इकाई के नगर मंत्री रामा शंकर पासवान ने किया। मौके पर उपस्थित जिला संयोजक अभय वर्मा ने कहा कि जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता के लिए संघर्ष कर अंग्रेजों के दांत खट्टे कर देने वाले आदिवासी महानायक और स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुण्डा की जीवनी हम सभी के लिए प्रेरणादाई है। हम सभी को इनसे प्रेरित होने की जरूरत है, मौके पर उपस्थित मेदिनीनगर नगर मंत्री रामा शंकर पासवान ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासियों का अंग्रेजों द्वारा किए जा रहे शोषण के खिलाफ अपने जीवन का बलिदान कर दिया,इस प्रकार अपना जीवन समर्पित कर निर्विवाद नेता बन गए और अमरत्व को प्राप्त कर झारखंड के साहसी नेता बन गए,भगवान बिरसा मुंडा का सामाजिक एवं राजनीतिक आंदोलन भारत के आंदोलनों में आदर के साथ याद किया जाता है,हमें भी अन्याय को सहन नहीं करना चाहिए उनका विरोध करना चाहिए, उनका खंडन कहना चाहिए, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्वविद्यालय प्रांत सह प्रमुख आनंद पांडे, जिला सहसंयोजक रोहित देव, विपिन यादव, प्रकाश पांडेय,उत्कर्ष तिवारी,राहुल कुमार चेरो आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *