झारखंड राज्य की स्थापना का उद्देश्य आज भी अधूरा हैः सतीश

सच खबर, मेदिनीनगरः डालटनगंज स्टेशन रोड बिरसा चौक पर आजसू पार्टी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रध्दांजलि दी । काफी संख्या में आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जयंती पर नमन करते हुए माल्यार्पण किया। आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव सह गढवा जिला प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि हमारी पार्टी भगवान बिरसा जयंती पर नमन करते हुए संकल्प लेती हैं कि अझारखण्ड राज्य की जल जंगल जमीन को लुटने नहीं देंगे। झारखंड राज्य के स्थापना का उद्देश्य आज भी अधूरा है। आजसू पार्टी संघर्ष के बदौलत राज्य का नव निर्माण करेगी। बिकेश शुक्ला केन्द्रीय सचिव ने कहा कि हम लड़ाई लड़ कर झारखण्ड राज्य बनाये बिरसा भगवान के सपनो का झारखण्ड बनाने के लिए राज्य को उपनिवेश नही होने देंगे। झारखंड में लुट संस्कृति को रोकने के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़नी होगी। केन्द्रीय सचिव इम्तियाज अहमद नजमी ने कहा कि आज राज्य स्थापना दिवस पर बिरसा मुंडा के आन्दोलन की धाह को पुनः जागृत कर भय भुख अपराध और पलायन जैसे कोढ को समाप्त कर ही झारखण्डी जनता के चेहरे पर मुस्कान लायेंगे। केन्द्रीय सचिव विजय मेहता ने कहा कि बिरसा के सपनो का खुशहाल समाज झारखण्ड स्थापना के 22 बर्ष मे भी पूरा नही हुआ। झारखंड का बागडोर आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो जी के हाथ में आएगी तभी चहचहाता मुस्कराता और खुशहाल झारखण्ड बनेगा।जिला उपाध्यक्ष तुलसी शुक्ला ने बताया कि राज्य की खुशहाली भगवान बिरसा मुंडा के रास्ते आगे बढ़ाने से संभव है।आजसू पार्टी के का जिला अध्यक्ष संतन मेहता ने कहा कि अब झारखण्डी जनता करवट ले रही हैं; राज्य बेहतर बनेगा। कार्यक्रम में आजसू छात्र संघ के पलामू जिला अध्यक्ष राहुल मिश्रा, छात्र नेता अभिषेक राज, विनीत शुक्ला कमल शुक्ला, आशीष सिंह, आर्यन राज, नितीश मिश्रा, जिला के वरिष्ठ नेता संजू सिंह, लौकेश सिंह, चन्द्र शेखर सिंह, छोटू शिव शंकर प्रसाद, नरेन्द्र पाण्डेय अधिवक्ता, शक्ति सिंह, मंजीत मेहता, प्रेमकांत तिवारी, आजसू बुद्धिजीवी मंच के जिलाध्यक्ष डा. श्यामदेव मेहता आदि सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *