सच खबर, मेदिनीनगरः उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय शांति नगर ,बारालोटा,मेदिनीनगर की प्राचार्य सरिता सिंह एवं स्कूल के अन्य स्टाफ व विद्यालय के बच्चों द्वारा झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जन्म दिवस के अवसर पर अपने मोहल्ले का भ्रमण कर इन लोगों ने अपने- अपने बच्चों को हर हाल में स्कूल भेजने का आग्रह किया और कहा कि पढ़ोगे तभी आगे बढ़ोगे। कई लोगों ने अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल में भेजने का आश्वासन भी दिया।