सच खबर, मेदिनीनगरः मंगलवार 15 नवम्बर को बिरसा जयंती के शुभ अवसर पर विवेकानंद चौक से बिरसानगर होते हुए कोयल पुल तक पीसीसी पथ का शिलान्यास महापौर अरुणा शंकर एवं वार्ड पार्षद श्रीमती चंचला देवी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर ा शिलान्यास किया। इस मौके पर पार्षद चंचला देवी ने कहा मैंने बिरसा नगर वासियों से जो वादा किया था; उसको धरातल पर उतारने की कोशिश की है और आगे भी मेरी कोशिश रहेगी कि हमारे क्षेत्र का जो भी विकास की योजना बची हुई है; उसको मैं पूर्ण करूं। महापौर ने अरूणा शंकर ने कहा कि पानी का जो भी समस्या है; उसको मैं जल्द दूर करने का कोशिश करूंगी। मौके समाजसेवी विजय चंद्रवंशी, सीरिल टोप्पो, प्रताप तिर्की, रंजीत सुरेन, फ्रांसिस मींज, नीलम सुरेन, भीम सेठ, शीला कुजुर, अंजना तिर्की, सबीर खान, संजय जायसवाल, जितेंद्र गुप्ता, मुनीर आलम ,मुन्ना कुमार, राजेंद्र कुमार, इंद्रदेव सिंह, नीलेश जैन, रुस्तम अंसारी सोमपूर्ति आदि उपस्थित थे।