नहीं बख्सें जाएगें अवैध खनन में संलिप्त व्यक्ति,चिहिंत कर होगी कार्रवाई आनंद कुमार

सच खबर, लातेहारः अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन को लेकर जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने मंगलवार को चंदवा के सिकनी कोयला खनन क्षेत्र एवं जगलदगा कोयला खनन क्षेत्र का हवलदार विकास कुमार एवं पुलिस बल के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सिकनी कोलियरी के आस-पास एव ंके क्षेत्रों में अवैध रूप से कोयला खनन किए जाने के निक्षेप मिले,जिस पर अविलंब कार्रवाई करते हुए जीसीबी से खनन किए गए गड्ढे को भरवाया एवं रास्ते को बंद कर दिया। वहंी संलिप्त अज्ञात खनन करने वालों के खिलाफ चंदवा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी। जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि सिकनी कोलियरी एवं जगलदगा कोलियरी खनन क्षेत्रों में अवैध रूप से कोयले का खनन किया जा रहा है,जिस अविलंब कार्रवाई करते हुए सिकनी एवं जगलदगा खनन क्षेत्रों के विभिन्न स्थलों की जांच की गयी तो अवैध रूप से कोयले खनन किए जाने के निक्षेप मिले,जिस पर कार्रवाई करते हुए अविलंब जेसीबी के माध्यम से कोयले खनन को लेकर बनाए गए गडडे को भरवा गया। वही आवगमन को लेकर बनाए गए रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया गया,जबकि कोयला खनन में संलिप्त दोषियों के खिलाफ चंदवा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई एवं संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर अविलंब कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *