सच खबर, रांचीः दिल्ली स्थित शास्त्री भवन में भारत सरकार के शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी से राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता और प्रोसेसर सूरज मंडल नें मुलाकात कर ओबीसी समुदाय की समस्याओं से अवगत कराया व न्याय करने की मांग की। प्रमुख मांगो मे ओबीसी समुदाय को जनसंख्या अनुपात में 52 प्रतिशत आरक्षण देने, दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति में, छात्रों के एडमिशन में रोस्टर के गैर पालन और प्रोफ़ेसर के प्रमोशन में एससी, एसटी व ओबीसी के साथ भेदभाव व उनकी प्रताड़ना के संबंध में कार्रवाई करने की मांग की। श्री गुप्ता ने बताया कि विभिन्न मांगों को गंभीरता से सुनने के पश्चात केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड सरकार को पहले अपने राज्य में ओबीसी को आरक्षण बढ़ा कर लागू के बाद वो केंद्र को भेजते, लेकिन यह ओबीसी समुदाय के साथ धोखा है। दिल्ली विश्वविद्यालय व अन्य विश्वविद्यालय संबंधित विसंगति को दूर करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिलकर समाधान करने का आश्वासन दिया।