पीएमएफएमई योजना के तहत जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमिटी का किया गया गठन

सच खबर, चतराः प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना से जिले में स्वरोजगार को बल मिलेगा, समाज आत्मनिर्भर होने की तरफ अग्रसर होगा। सरकार की ओर से कई लोक कल्याणकारी योजनाएं लायी जाती है, योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुँचना जरूरी है, इसलिए योजनाओं का पर्याप्त प्रचार प्रसार करने पर ध्यान केन्द्रित किये जा रहे हैं। उक्त बातें उपायुक्त अबु इमरान ने समाहरणालय सभा कक्ष में हुई एक दिवसीय कार्यशाला में कही । साथ ही उपायुक्त ने सभी बैंको को योजना के सही लाभुक को लोन देने का निर्देश दिया। कार्यशाला में पीएमएफएमई योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी। जिला उद्योग केन्द्र, हजारीबाग – चतरा के महाप्रबंधक राजीव रंजन ने कहा कि चतरा जिला में खाद्य प्रसंस्करण की असीम संभावनाऐं हैं. इस योजना के तहत स्वरोजगार के इच्छुक व्यक्ति चतरा के विभिन्न कलस्टर पर लोकल फुड प्रोडक्ट्स पर कार्य करें। मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, चतरा के जिला उद्यमी समन्वयक एवं पीएमएफएमई योजना, चतरा के डी०आर०पी हेमन्त केशरी ने कार्यक्रम के दौरान योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अबतक कुल 62 प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग योजना के आवेदन का रजिस्ट्रेशन किया गया है, जिसमें बैंकों के द्वारा 04 आवेदनों को स्वीकृति दी गई है। अन्य 34 आवेदन बैंकों में स्वीकृति हेतु प्रक्रिया में है। खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित केन्द्र प्रायोजित योजना प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के अर्न्तगत् असंगठित क्षेत्र के सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की क्षमतावर्धन एवं इस क्षेत्र में कार्यरत् एफपीओ, एसएचजी, सहकारी समितियों को सहयोग प्रदान करने की योजना है। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक राजीव रंजन ने बताया कि इस योजना में परियोजना लागत का पूंजीगत अनुदान है। इस संबंध में मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, चतरा के जिला उद्यमी समन्वयक सह जिला रिर्सोस पर्सन हेमन्त केशरी के द्वारा बताया गया कि जिले में किसानों को पीएमएफएमई योजना से जोड़कर छोटे-छोटे इकाई मिनी राईस मिल-मिनी दाल मिल- तेल मिलध्केचअप ध् इमली प्रोसेंसिंग इकाई-चिरौंजी प्रोसेसिंग इकाई-पोटेटो चिप्स-ड्राई भेजीटेबल-पापड बनाना-चावल-जामून प्रोसेसिंग आदि इकाई इत्यादि की स्थापना कर के आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार को अपनाकर स्वयं एवं जिला के विकास में अपना योगदान दिया जा सकता है। इस बैठक में उपायुक्त, अग्रणी जिला प्रबंधक, बैंक प्रबंधक, ई.ओ.डी.बी. मैनेजर शुभाशिष कुमार, पीएमएफएमई राज्य अग्रणी प्रोजेक्ट मैनेजर, डी०आर०पी० हेमन्त केशरी, राहुल कुमार, उमेश कुमार, अरविन्द कुमार, सुमन कुमार, वेदप्रकाश कुमार, सत्येन्द्र कुमार यादव, शिशुपाल सिंह, योगेश्वर मछुआ तथा सभी बैंको के जिला समन्वयक एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *