सच खबर, गढ़वाः आजसू पार्टी जिला समिति की बैठक परिसदन भवन सर्किट हाउस गढ़वा में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने किया। बैठक में पार्टी के प्रधान सचिव विकास कुमार द्वारा पिछले दिनों गढ़वा के प्रभारी के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने और साथ ही रंका प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार को पार्टी से निष्कासित करने के विषय पर चर्चा की गई। कहा गया कि कुछ माह पूर्व में भी जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा के विरोध में संतोष केसरी, जिला कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता नंदू ठाकुर को फोन कर कर दीपक शर्मा के प्रति अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर बहुत कुछ बातें कही गई थी । लाख समझाने के बावजूद भी अपने चरित्र में बदलाव नहीं कर पा रहे थे। इन सब बातों को लेकर सर्वसम्मति से प्रधान सचिव विकास कुमार को पद मुक्त करते हुए पार्टी से उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मार्च माह के अंत तक मेराल चिनिया रमकंडा रमुना प्रखंड तथा नगर परिषद गढ़वा कमेटी का गठन करने को लेकर उन सभी क्षेत्रों के प्रभारी को निर्देश दिया गया है। रामगढ़ में हो रहे उपचुनाव में गढ़वा जिले से प्रमुख नेतागण चुनाव प्रचार का कमान संभालने जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में रामगढ़ जाएंगे। यह चुनाव हेमंत सरकार के ताबूत में कील ठोकने के बराबर होगी। जहां एनडीए गठबंधन का प्रत्याशी सुनीता चैधरी का भारी मतों से विजयी होगा। रंका प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार अपने पद पर बने रहेंगे तथा उन्हें यह निर्देश दिया गया कि बाकी बचे पंचायत समिति का गठन 2 माह के अंतराल तक कर लिया जाए। षेश पेज दस पर