प्रसन्न कुमार दुबे एवं सुखाडी मियाँ को शाल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया

सच खबर, मेदिनीनगरः  सोमवार छह फरवरी को कचहरी परिसर में झारखण्ड पार्टी सेकुलर की पलामू ईकाई की एक समीक्षा बैठक की गई। मौके पर पांच फरवरी को रांची के मोराहाबादी मैदान में स्थित बापू वाटिका के पास झारखण्ड राज्य आन्दोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले झारखण्ड सरकार द्वारा सम्मानित और नागपुरी साहित्य एवं लेखन में निपुण स्वर्गीय लाल रणविजय नाथ शाहदेव की 83वी जयन्ती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पलामू प्रमंडल के झारखण्ड पार्टी सेकुलर के वयोवृद्ध नेता एवं अलग झारखण्ड राज्य आन्दोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले प्रसन्न कुमार दुबे एवं सुखाडी मियाँ को शाल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पलामू से लक्ष्मण राम ठाकुर अरुण कुमार दुबे, मिडिया प्रभारी रंजीत शर्मा, महेन्द्र सिंह, कामेश्वर दुबे, राम नरेश ठाकुर, राम देव उरांव, फूलमती कुंवर, कुसुम देवी, श्याम लाल सिंह ताईद आदि ने उपस्थित थे। इसी विषय पर समीक्षा करते हुए झारखण्ड सरकार द्वारा आन्दोलनकारी को मान सम्मान और पेंशन और नौकरी देने की घोषणा को अमल में लाने पर जोर दिया गया। झारखण्ड सरकार आन्दोलनकारी के दुख दर्द को समझते हुए पेंशन और नौकरी देने की घोषणा को लागु करे। बैठक में पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष् अरुण कुमार दुबे मिडिया प्रभारी रंजीत शर्मा श्याम लाल सिंह ताईद सुखाडी मियाँ व अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *