सच खबर, रामगढ़ः 23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के सफल क्रियान्वयन हेतु मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, रांची के द्वारा रामगढ़ जिले के लिए सामान्य, पुलिस एवं व्यय प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है। 23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी रामगढ़ जिलेवासियों अपने सुझाव व शिकायत सामान्य प्रेक्षक डॉ हीरालाल (दूरभाष संख्या 95239 55988) पुलिस प्रेक्षक श्री अमित कुमार सिंह (दूरभाष संख्या 97716 75989) एवं व्यय प्रेक्षक गननाथ झा(दूरभाष संख्या 95720 95990) को दे सकते हैं। वहीं प्रेक्षकों से मिलने के लिए परिसदन, रामगढ़ के सभाकक्ष में पूर्वाहन 9ः00 बजे से 11ः00 बजे तक का समय निर्धारित है।