बहेराखाड़ गांव में ग्रामीणों ने युवा जागृति केन्द्र की सदस्यता ग्रहण की,मुनेश्वर सिंह को अध्यक्ष, जितेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, विश्वनाथ सिंह को सचिव नियुक्त किया गया

सच खबर, मेदिनीनगरः युवा जागृति केंद्र के द्वारा संगठन के विस्तार को जारी रखते हुए आज बड़गड़ प्रखंड के बहेराखाड़ में सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने युवा जागृति केंद्र की सदस्यता ग्रहण की तथा सर्वसम्मति से ग्राम समिति का गठन किया गया। जिसमें मुनेश्वर सिंह को अध्यक्ष, जितेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, विश्वनाथ सिंह को सचिव, कवलपाती देवी एवं निर्मांती देवी को सह सचिव तथा शिवनारायण कोरबा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा जागृति केंद्र के केंद्रीय अध्यक्ष राजन सिन्हा ने कहा युवा जागृति केंद्र अपने सांगठनिक विस्तार क्षेत्र में लगातार संगठन विस्तार का कार्य कर रहा है। शीघ्र ही पूरे पलामू के सभी गांवों में युवा जागृति केंद्र की समितियों का गठन हो जाएगा। युवा जागृति केंद्र क्षेत्र के युवाओं एवं समस्त नागरिकों के बीच राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्र सेवा की भावना का संचार कर रहा है तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को संगठित कर रहा है। यह देखना अत्यंत कष्टप्रद है कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। समस्याओं के समाधान हेतु युवा जागृति केंद्र क्षेत्र में एक विकल्प के रूप में उभरा है। कार्यक्रम में जिला सचिव छोटू तिवारी ने कहा युवा जागृति केंद्र एक साथ सभी प्रखंडों में प्रसार का कार्य कर रहा है तथा संगठन को जनता का समर्थन मिल रहा है। कार्यक्रम का संचालन बड़गड़ प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन राम ने किया तथा भंडरिया प्रखंड सचिव विजय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। मौके पर मुनेश्वर सिंह, जितेंद्र सिंह, विश्वनाथ सिंह, राजमती देवी, कमला देवी, सीमा देवी, राजो देवी, फुलमती देवी, विनीता देवी, भगवंती देवी, मीता देवी, सरिता देवी, फुल कुमारी देवी, हृदय सिंह, बीरबल सिंह, छोटू सिंह, बुधराम सिंह, बोहावन कोरबा, प्रसाद सिंह, विजय सिंह, सरजू कोरबा, अर्जुन सिंह, बिहान सिंह एवं अन्य के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *