आज से 72 घंटे के हड़ताल पर हैं जन वितरण प्रणाली के दुकानदार

सच खबर, मेदिनीनगरः जिले के फेयर प्राईस डीलर एसोसिएशन ने सात फरवरी से 72 घंटे के देश व्यापी हड़ताल का समर्थन किया है। 7 फरवरी से 9 फरवरी तक पलामू क्षेत्र की जनवितरण प्रणाली की दुकानें बंद रहेगी। इस बीच राशन का उठाव और वितरण नहीं किया जाएगा। सोमवार को जिले में फेयर प्राईस डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में एसोसिएशन के हुसैनाबाद अध्यक्ष लाखनदेव सिंह, हैदरनगर अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, कामता दुबे समेत कई दुकानदार शामिल थे। बैठक में मौजूद सदस्यों के बीच एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि केन्द्र सरकार कई नए नियम लागू करने जा रही है। इसका सीधा असर दुकानदारों के रोजगार पर पड़ेगा, क्योंकि आने वाले नए कानून में भारत सरकार अब सहकारिता का सहयोग लेगी और इसे जनवितरण प्रणाली सिस्टम पर प्रत्यक्ष तौर पर आंच आयेगी। इसी का विरोध अब राष्ट्रीय स्तर पर होगा। जबकि कोरोना महामारी ने जब दस्तक दी थी, तो जान जोखिम में डाल कर डीलरों ने लोगों का पेट को भरा था। अब डीलरों की भूमिका को खतरे में डाला जा रहा है। लिहाजा, इसी नए कानून का विरोध करते हुए डीलर एसोसिएशन ने सात फरवरी से तीन दिनों की हड़ताल की घोषणा की बैठक के बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को लिखित सूचना दे दी है। आज हड़ताल का व्यापक असर देखा गया। सभी दुकानें बंद रही। उक्त जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र पाण्डेय ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *