सच खबर, छतरपुरः छतरपुर पुलिस के द्वारा बुधवार की सुबह सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023 के अंतर्गत रन फॉर रोड सेफ्टी का मैराथन दौड़ निकाला। जो सुबह 8ः30 बजे एनएच 98 के प्रखंड कार्यालय से थाना परिसर तक निकाला गया। दौड़ में मुख्य रूप से छतरपुर अंचल पुलिस निरीक्षक वीर सिंह मुंडा, छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार, एसआई प्रियरंजन कुमार, रमेश चंद्र हजाम, एसआई सुभाष मलिक तथा परिवहन विभाग के कर्मी और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मौके पर अंचल पुलिस पदाधिकारी वीर सिंह मुंडा ने बताया कि जिंदगी अनमोल है, जल्दबाजी में कोई ऐसी गलती ना करें, जिससे जान की नुकसान हो जाए। अपने वाहन को चलाते समय सुरक्षा के सब इंतजाम के साथ ही निकले। किसी तरह की अप्रिय घटना होने से आपके आपकी सावधानी ही बचा सकती है। वहीं थाना प्रभारी शेखर कुमार ने कहा कि कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह आम लोगों को जागरूक करने के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसके तहत आम जनों को सुरक्षा संबंधी संदेश देना है। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय किसी तरह का नशा पान न करें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग निश्चित रूप से करें। प्रशासन सड़क सुरक्षा के प्रति प्रशासन तत्पर है। आयोजन में अंचल पुलिस पदाधिकारी और थाना प्रभारी के द्वारा दौड़ में शामिल बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।