सच खबर, मेदिनीनगरः अखिल झारखण्ड छात्र संघ ने जयनंद कुमार के नेतृत्व में नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम सीसीडीसी डॉ. अरविन्द कुमार पांडेय को पांच सूत्री ज्ञापन छात्र हित में सौंपा। ज्ञापन में स्नातकोर सत्र 2022-23 को ससमय पूर्ण करने , स्नातक सत्र 2021-24 के सेमेस्टर 2 का परीक्षा परिणाम जल्द प्रकाशित करने , नवनिर्मित भवन में कार्य स्थापित करने , वरिय पदाधिकारियों के आदेशों का अवमानना करने वाले पदाधिकारियों पर सख्त कारवाही एवं छात्र संघ चुनाव पर स्तिथी स्पष्ट करने को कहा गया । ज्ञापन के साथ जब आजसू का प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय पंहुचा तब वह सीसीडीसी के अलावा किसी भी पदाधिकारी को उपस्थित नहीं पा के छात्रों में आक्रोश था। ज्ञापन सौपते हुए जयनंद कुमार ने कहा कि विश्वविद्यलाय में कोई भी पदाधिकारी उपस्थित नहीं होता , छात्र अपनी समस्या लेकर आखिर किसके पास जायें? हम विश्वविद्यालय के कुलपति से यह भी मांग करते है कि विश्वविद्यालय से गायब रहने वाले पदाधिकारियो पर भी उचित कारवाई की जाए। छात्र नेता अभिषेक राज ने सीसीडीसी से कहा कि मांगो पर जल्द कारवाही हो वर्ना हम आंदोलन के लिए तैयार हैं । साथ ही साथ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक माहौल पर कुलपति ध्यान दें। जवाब में सीसीडीसी डॉ. अरविन्द कुमार पांडेय ने आश्वासन दिया कि सभी मांगे जायज और सही है। जल्द ही इन पर सकारात्मक कारवाई विश्वविद्यालय द्वारा की जाएगी।
गढ़वा जिला अध्यक्ष कुंदन चंद्रवंशी ने सीसीडीसी से जवाब माँगा की आखिर कबतक नवनिर्मित भवन सुचारु रूप से कार्य करेगा। इस पर सीसीडीसी ने बताया कि तैयारी चल रही है ।कुछ कार्य बचे हुए है जो की पूर्ण होते ही कर दिया जायेगा। रमेश सिंह ने कहा की आजसू छात्र संघ छात्रहित में मांगो के साथ खड़ी रहेगी जबतक सकारात्मक कारवाही नहीं होती। मौके पर चंदेश्वर कुमार,रवि कुमार, आकाश कुमार, राकेश प्रजापति आदि लोग मौजूद थे।