सच खबर,मेदिनीनगरः चैनपुर कश्यप मुहल्ला स्थित सिद्धपीठ मनोकामना हनुमान मंदिर का गुंबद निर्माण शुक्रवार को राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ। गुंबद निर्माण की शुभ अवसर पर युवा वाहिनी के कोर कमेटी सदस्य नवीन तिवारी, बिजू बाबा, अनुशासन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी उर्फ पिंकू ,पूर्व प्रदेश संरक्षक आशीष भारद्वाज, प्रमंडलीय संरक्षक अरविंद पांडेय,राकेश पांडेय, रवि ओझा, प्रमंडलीय प्रभारी पंडित चंदन तिवारी व प्रमंडलीय अध्यक्ष लल्लू पांडेय ने विधिवत रुप से पूजा अर्चना व नारियल फोड़ कर निर्माण की प्रक्रिया की शुरुआत की। ज्ञात हो किगत एक सप्ताह पूर्व युवा वाहिनी के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य अर्जुन पांडेय उर्फ गुरु पांडेय के द्वारा राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के नेतृत्व में उक्त मंदिर के गुंबद निर्माण की घोषणा की गई थी। शुभारंभ के मौके पर युवा वाहिनी के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन तिवारी ने कहा कि युवा वाहिनी परिवार धार्मिक स्थलों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और धर्म के कार्य में अग्रणी भूमिका निभा रही है। श्री तिवारी ने कहा कि अभी तक धर्म प्रेमी अर्जुन पांडेय के द्वारा कई गुंबद निर्माण कराया गया है। गुंबद निर्माण के शुभारंभ मौके पर अजय पांडेय, सुमीत पांडेय, अनुप चंद्रवंशी,सहित कई धर्मप्रेमी उपस्थित थे।