माता पिता की याद में जनकल्याण प्रेरणा का स्त्रोतः अविनाश वर्मा

सच खबर, मेदिनीनगरः गुरुवार नौ फरवरी को जेनिथ फ्यूचर चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा जेनिथ फ्यूचर स्कूल डालटेनगंज में ट्रस्ट की वरीय सदस्या रहीं स्वर्गीय नयन देवी की छठी पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, सदस्यों और विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उक्त अवसर पर ट्रस्ट के चेयरमैन अजय श्रीवास्तव ने विद्यालय के दो छात्र-छात्राओं, जिसमें कक्षा आठवीं की मुस्कान प्रवीण एवं कक्षा चतुर्थ के ऋतिक राज को ट्रस्ट की ओर से एक वर्ष तक की शिक्षा निःशुल्क देने की घोषणा के साथ पाठ्यपुस्तक और विद्यालय पोशाक उपलब्ध कराने की घोषणा की। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा अफिफा बानो ने मां पर लिखी कविता को सुनाकर सभी को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड इंडिपेंडेंस स्कूल एलाइंस के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार वर्मा ने कहा कि आज अजय श्रीवास्तव ने अपनी माता की याद में विद्यालय के प्रतिभावान बच्चों को निःशुल्क शिक्षा और सामग्री उपलब्ध कराने की घोषणा कर एक अच्छी शुरुआत की है, जिसका लाभ होगा आने वाले दिनों में विद्यालय के अन्य बच्चों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हमारे उच्च संस्कार के घोतक हैं। जहां हम अपने माता-पिता को याद कर नमन करते हैं और आने वाली पीढ़ी को एक नई सीख देने का काम करते हैं। कार्यक्रम के आयोजन कत्र्ता एवं स्वर्गीय नयन देवी के पुत्र एवं विद्यालय के प्राचार्य अजय श्रीवास्तव ने अपने शिक्षकों और बच्चों के प्रति आभार व्यक्त किया। जिन्होंने उनकी माता की याद में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर आत्मबल प्रदान करने का काम किया। मौके पर उपस्थित प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सचिव दीपेंदु गुप्ता ने ट्रस्ट के प्रति आभार जताया, जबकि कोषाध्यक्ष आनंद कुमार ने पुण्यतिथि पर सेवा और सहयोग की सोच की भूरि-भूरि प्रशंसा की। मौके पर मुख्य रूप से प्रमोद कुमार पांडे ,अशोक कुमार, कुश सिन्हा, मोहित कुमार ,चंदा सिन्हा,रती सिन्हा , रुखसाना,शांति सिंह, मेनका सिंह, पूनम गुप्ता, नित्या राज, सोनी देवी, उमा देवी एवं सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थी। अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के शिक्षक सुदामा प्रसाद ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *