बिहार के लेलिन जगदेव बाबू ने षोशित समाज को जगाने का काम कियाःराकेश महतो

सच खबर,मेदिनीनगरः पडवा के सहदेव नगर में 11 फरवरी शनिवार को जगदेव बाबू के 101 जयंती पर ं ओबीसी समाज ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस आयोजन मौर्य सेना के लोग ने किया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो ने कहा कि जगदेव बाबू आदमी नहीं, आदर्श थे। उन्होंने शोषित समाज को जगाने का काम किया था। कार्यक्रम का उद्घाटन भारत सरकार के पूर्व मंत्री नागमणि कुशवाहा एवं बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि हम गरीबो के मसीहा हमारे पिता जी के अधूरे सपने को पूरा करना है। राजन मेहता कहा कि इस कार्यक्रम से पूरे झारखंड की दशा और दिशा तय होगी। इस मौके पर ओबीसी एवं युवा कुशवाहा के जिला अध्यक्ष अजीत मेहता ने कहा कि जगदेव बाबू ने कहा था कि 100 मे 90 शोषित है। 90 भाग हमारा है। 10 का शासन नहीं चलेगा, लेकिन यह भी कहा था कि लम्बी लड़ाई चलेगी।  पहली पीढी जान देगी; दूसरी पीढ़ी जेल जायेगी, लेकिन तीसरी पीढ़ी राज करेगी। झारखंड मे ओबीसी का बहुत बुरा हाल है। दोनो सरकार ओबीसी विरोधी है। हम सरकार से मांग करते है कि पूरे राज्य मे जातीय जनगणना कराई जाए एवं निगम के चुनाव मे आरक्षण देकर चुनाव कराया जाए। इस मौके पर पूर्व सासंद सालन मुरम,ु पड़वा प्रमुख गीता मेहता लव मेहता, सुनील कुशवाहा, परमदेव सिह दीपा कुमारी, अभय वर्मा, रवि पाल, युगल पाल, सूरज देव महतो मौर्य सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुपेश मेहता, रवि रंजन मेहता, सुभाष मेहता, नरेंद्र मेहता, अरुण राम, अशोक महतो, रिंकु मेहता सहित हजारों-हजार के संख्या मे लोग उपस्थित थे। मंच संचालन दिलीप मेहता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *