‘झारखंड आंदोलनकारियों के अस्तित्व की रक्षा एवं संघर्ष’ विशय पर कार्यशाला एवं प्रशिक्षण 12 मार्च को नेतरहाट में

सच खबर,बरवाडीहः झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में 12 मार्च 2023 को जिला के नेतरहाट में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला एवं प्रशिक्षण का विषय झारखंड आंदोलनकारियों के अस्तित्व की रक्षा एवं संघर्ष होगा . इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज प्रखंड का दौरा झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने किया. प्रतिनिधिमंडल में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय सचिव अली हसन अंसारी, रोजलीन तिर्की विक्टर केरकेट्टा, महेंद्र उरांव, कृष्णा प्रसाद साहू सिकंदर उरांव, प्रतिमा कुजुर प्रमुख थे। मौके पर श्री अंसारी ने बताया कि नेतरहाट की खूबसूरत वादियों में राज्य के प्रत्येक जिला से 2- 2 प्रतिनिधि भाग लेंगे. इस प्रशिक्षण एवं कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फिल्म निर्माता निदेशक एवं राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी के सदस्य व जी 20 के अंडर सेक्रेट्री झारखंड आंदोलनकारी नंदलाल नायक, लातेहार जिला प्रभारी मंत्री झारखंड मुक्ति मोर्चा के सचेतक एवं झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संयोजक मथुरा प्रसाद महतो , झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो, प्रख्यात झारखंड आंदोलनकारी एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बुद्धिजीवी डॉ संजय बसु मल्लिक, ख्याति प्राप्त झारखंड आंदोलनकारी के अगुआ सदस्य काशीनाथ केवट व झारखंड आंदोलनकारी एवं बुद्धिजीवी अजीत मिंज होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक सह प्रधान सचिव पुष्कर महतो रहेंगे. अध्यक्षता संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष विदेशी महतो करेंगे. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के अनुशासन समिति के अध्यक्ष भुवनेश्वर केवट के द्वारा विषय परिवेश कराया जाएगा. कार्यशाला में भाग लेने वालों के लिए विशेष व्यवस्था का आयोजन वन विभाग के विश्राम आधार में आयोजित किया जाएगा स्थानीय कलाकारों के माध्यम से स्वागत कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रशिक्षण एवं कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों वहां से अपील की गई है कि नेतरहाट क्षेत्र में उत्पादित वस्तुओं का क्रय किसी ना किसी प्रकार से जरूर करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *