सच खबर, गढ़वाः सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया और सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड द्वारा गढ़वा जिला में विभिन्न स्थानों पर 15 फरवरी से 26 फरवरी तक भर्ती की जाएगी। भर्ती से संबंधित सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भर्ती के दौरान व्यवस्था पर शांति हेतु जिला प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया है। बहाली के दौरान जिला पुलिस बल की ओर से जवानों की तैनाती की जाएगी तथा बहाली शांति पूर्वक हो, इसके लिए एसआईएस लिमिटेड के जवान अधिकारी भी तैनात रहेंगे। भर्ती टीम सेंट्रल ट्रेनिंग गढ़वा झारखंड की टीम पहुंच चुकी है। इस भर्ती शिविर में 200 सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर 50 और कैश कस्टोडियन 20 का चयन किया जाएगा। सभी चयनित उम्मीदवारों को 21 सेंटरों में से एक सेंट्रल ट्रेनिंग एकेडमी गढ़वा झारखंड में 1 माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसमें ड्रिल और पीटी कराटे थ्योरी, औद्योगिक सुरक्षा, वीआईपी तथा प्राथमिक उपचार, फायर फाइटिंग, कंप्यूटर, बैंक सिक्योरिटी, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की सुरक्षा, सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा इत्यादि का प्रशिक्षण प्रदान करके सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड द्वारा 5000 कार्य स्थलों पर नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी। भर्ती अधिकारी सुनील प्रसाद (संपर्क नंबर- 7903742868, 8340561992) ने बताया कि भर्ती होने के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ योग्य सुरक्षा जवान हेतु उम्र 21 वर्ष से 37 वर्ष, ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और वजन 56 किलो से ऊपर होना चाहिए तथा सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 21 वर्ष से 37 वर्ष, ऊंचाई 170 सेंटीमीटर और वजन 56 किलो होना अनिवार्य है। भर्ती अधिकारी ने बताया कि देशभर में अनेक प्रकार के पाठ्यक्रम संचालन किया जाता है तथा सुरक्षा जवानों के क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव को देखते हुए गढ़वा जिला के नवयुवकों को चयन करके उन्हें प्रशिक्षण और रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।