सच खबर,मेदिनीनगरः
फेडरेशन ऑफ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष प्रभात कुमार अग्रवाल ने पे्रस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि फेडरेशन ऑफ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के आह्वाहन पर राज्य सरकार द्वारा पारित झारखंड राज्य कृषि उपज और पशुधन विपणन (सबर्धन और सुविधा ) विधेयक 2022 के विरोध में 15 फरवरी से पलामू जिला की खाद्यान्न,किराना ,आलू प्याज एवं अन्य खाद्य सामग्री की दुकानें अनिश्चित काल तक बंद रहेगी । ज्ञातव्य हो कि इस विधेयक से खाद्य सामग्री पर 2 प्रतिशत बाजार शुल्क लगेगा, जो उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ होगा तथा व्यापारियों को भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ेगा । पड़ोसी राज्यों में भी बाहर शुल्क लागू नहीं है। बाजार शुल्क लगने से कृषकों को उनके उपज का कम मूल्य मिलेगा।कृषि उत्पादन, विपणन प्रसंस्करण प्रभावित होगा तथा व्यवसाय का पलायन होगा।