सच खबर, गढ़वाः आज उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर के निर्देश पर निदेशक डीआरडीए, दिनेश प्रसाद सुरीन द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। आज के जनता दरबार में राशन कार्ड, जमीन, नियुक्ति, सुखाड़ राहत समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया। सर्वप्रथम मेराल प्रखंड के अवरैया ग्राम निवासी कारमपति देवी ने अपने राशनकार्ड में नाम जोड़ने हेतु आवेदन किया। जिसे जाँच कर राशनकार्ड में नाम जोड़ने हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। मेराल प्रखंड के गोंदा पंचायत निवासी गायत्री देवी ने मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन किया लेकिन किसी कारणवश अब तक लाभ नही मिल पाया। उनके आवेदन की जांच एवं कार्रवाई हेतु जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया। इस प्रकार बारी बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को पदाधिकारियों के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों का संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। आवेदकों ने राशन कार्ड निर्माण एवं राशन कार्ड में नाम जोड़ने, राशन वितरण आदि से संबंधित भी शिकायत के आवेदन समर्पित किये। सभी के मामले की जांच करने एवं निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।