होली में विधि व्यवस्था संधारण हेतु पूरी चौकसी रखेंः उपायुक्त, भोर सिंह यादव

सच खबर, लातेहारः उपायुक्त श्री भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में आगामी होली पर्व में सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु समाहरणालय सभागार में जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा करते हुए एक-एक कर सभी बिंदु पर जानकारी प्राप्त करते हुए कई आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि इस पर्व की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी संबंधित अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों , सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी व थानाध्यक्षों का कर्तव्य होगा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में होली के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में इस पर्व को संपन्न कराएं। उन्होंने पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया,ताकि कोई भी विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न ना हो पाए। इसके अलावा उन्होंने जिले के विभिन्न स्थानों पर दण्डाधिकारी व पुलिस बल के जवानों की तैनाती का निदेश दिया। साथ हीं सभी थाना के थाना प्रभारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी करने का निदेश दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने अश्लील गानों तथा डीजे पर भी प्रतिबंध लगाने को लेकर निर्देशित किया। उपायुक्त ने सोशल मीडिया पर विद्वेष फैलाने वाले पोस्ट को रोकने एवं ऐसा करने वालों पर कड़ी कारवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध रूप से उपलब्ध कराई जाने वाली शराब खानों पर भी छापेमारी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने विधि व्यवस्था बिगाड़ने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उन पर दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 के तहत कारवाई करने का निर्देश दिया। षेश पेज दस पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *