विज्ञान शोध, सोच और जिज्ञासा का विषय है: एसडीओ सुरीन

सच खबर, महुआडाड़ः संत जेवियर कॉलेज महुआडांड़ में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी नीत निखिल सुरीन, कार्य पालक दंडाधिकारी जितेन्द्र कुमार सिंह, प्रमुख कंचन कुजूर, उपप्रमुख अभय मिंज, डा. प्रेमचंद महतो एम के कॉलेज, पांकी एवं प्राचार्य डॉ फादर एमके जोश ने संयुक्त रूप फीता काट कर विधिवत शुभारंभ किये। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जोश ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। एसडीओ सुरीन ने कहा कि कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी से विद्यार्थियों में छिपी हुई प्रतिभा निखरती है । विज्ञान शोध , सोच और जिज्ञासा का विषय है । विज्ञान चमत्कार का दूसरा नाम है। प्रदर्शनी राष्ट्र और उसकी प्रगति के प्रति अपने कर्तव्य तथा समस्त जीव दृ कल्याण की भावना का बोध कराता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *