राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी ने चंद्रषेखर आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित की

सच खबर, मेदिनीनगरः चंद्रशेखर आजाद की 91वीं पर राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। चंद्रशेखर आजाद चौक, रेड़मा पर सोमवार देर शाम को राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के महानगर कमेटी के अध्यक्ष सीपी शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम आजाद की तस्वीर के समक्ष माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पूरे गोलंबर पर कैंडल जलाई गई। श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान पर चर्चा की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य नवीन तिवारी, अनुशासन कमेटी के अध्यक्ष संतोष तिवारी उर्फ पिंकू तिवारी,पूर्व प्रदेश संरक्षक आशीष भारद्वाज,किशोर पांडेय,रवि शर्मा,प्रमंडलीय प्रभारी चंदन तिवारी,जिला प्रभारी मनीष तिवारी,प्रमंडलीय संरक्षक विकेश शुक्ला, अजय शुक्ला, राकेश पांडेय जिला उपाध्यक्ष विक्रांत त्रिपाठी, सोशल मिडिया प्रभारी विशाल दूबे, कुणाल शांति प्रिय, मनोज तिवारी व चंदन तिवारी सहित कई सदस्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *