वार्ड नंबर 19 कान्दू मोहल्ला में लोग को गर्मी आते ही जल संकट का सामना करना पड़ रहा है

सच खबर,,मेदिनीनगरः मेदिनीनगर वार्ड नंबर 19 कान्दू मोहल्ला के लोग को गर्मी आते ही जल संकट सताने लगता है कई घरों के चापा कल का पानी लेयर छोड़ देता है, जिससे लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। घर से या तो फिर कई घर ऐसे हैं जो जार का पानी खरीद कर पानी पीते हैं। अभी गर्मी ठीक से आया भी नहीं है और अभी से ही वार्ड नंबर 19 के तीन से चार चापाकल का पानी का लेयर नीचे चला गया है, जिससे लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। लोग 3ः00 बजे भोर से पानी की तलाश में बेलवाटीकर या फिर पप्पू कल से पानी लाने का काम करते हैं । वार्ड नंबर 19 कान्दू मोहल्ला के लोगों का कहना है कि 20 साल पहले पानी सप्लाई कनेक्शन बिछा था जिससे मोहल्ले वासियों को खुशी जगी थी कि पानी का परेशानी अब दूर हो जाएगी, लेकिन घरों में पानी कनेक्शन लेने के बाद एक महीने के बाद पानी कनेक्शन घरों में किसी कारण आना बंद हो गया। इस समस्या पर आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया हैं। कान्दू मोहल्ला का सप्लाई पानी अब सिर्फ चुनावी मुद्दा बनकर रह गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *