बिजली के जाल को लेकर सदन में उठा सवाल, विधायक आलोक चौरसिया ने झारखंड सरकार तक पहुंचाया नगर निगम का दर्द

सच खबर, मेदिनीनगरः विधायक आलोक चौरसिया झारखंड विधानसभा का शून्यकाल सत्र प्रारंभ होने के बाद दूसरा दिन अपने विधानसभा के नगर निगम क्षेत्र मेदिनीनगर नगर निगम में हो रही बिजली की आपूर्ति में तारों के जाल को लेकर उठाया सवाल, आपको बता दें कि पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बिजली का तार मकड़ी का जाल बिछा हुआ है जो आए दिन करंट लगने के कारण दुर्घटना का सामना करना पड़ता हैं । इसके पूर्व में भी 1999 में रामनवमी के जुलूस के कारण 11000 वोल्ट के तार गिर जाने से कई लोगों की मृत्यु हो गई थी; फिर भी अब तक बिजली विभाग के द्वारा शहरी क्षेत्र और खासकर नगर निगम क्षेत्र में बिजली तार का मकड़जाल सुधारा नहीं गया । इसके कारण हर साल कई लोगों की करंट लगने के कारण मृत्यु हो जाती है। अभी कुछ दिनों के बाद रामनवमी , ईद जैसे पर्व आने वाले हैं इस विकराल समस्या को लेकर सरकार से इस समस्या का समाधान करने के लिए विधायक आलोक चौरसिया ने सरकार को विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा यह बात रखने का काम किया है। साथ ही स्थार्यी समाधान के लिए शहर में अंदर ग्राउंड विद्युत तार बिछाए जाने की बात कही, जिसके कारण बिजली की चोरी भी रुकेगी और बिजली का सही संचालन भी होगा। इसको देखते हुए सदन के माध्यम से सरकार से यह मांग की गई कि अंदर ग्राउंड तारों का बिछाव मेदिनीनगर नगर निगम में किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *