जिले के 9 प्रखंडो के 11 पैक्सों में आम निर्वाचन की प्रक्रिया मार्च से शुरू

सच खबर, मेदिनीनगरः सहकारी सहयोग समिति लिमिटेड का चुनाव कराने को लेकर कार्य शुरू कर दिया गया है.इसे लेकर चुनाव संचालन पदाधिकारी अश्विनी कुमार ओझा ने बताया कि मार्च 2023 में जिले के 9 प्रखंडों के 11 पैक्स में विशेष आम सभा के माध्यम से चुनाव कराया जायेगा.उन्होंने बताया कि चुनाव कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है.अलग-अलग पैक्सों में चुनाव संपन्न कराने को लेकर विभिन्न प्रखंडों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गयी है. उन्होंने बताया कि सतबरवा प्रखंड के बकोरिया पैक्स के चुनाव के लिये पांकी के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी निशीतोष ठाकुर को निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी पलामू के द्विराज मोहन मिंज को अनुकाल्पिक निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया है. इसी तरह मेदिनीनगर प्रखंड के जमुने पैक्स के चुनाव हेतु हरिहरगंज के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार को निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी पलामू के शैलेन्द्र कुमार को अनुकाल्पिक निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है.वहीं चैनपुर प्रखंड के महुगावां पैक्स के चुनाव के लिये नॉडीह बाजार के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी बसंत कुमार राय को निर्वाचन पदाधिकारी एवं सहकारिता प्रसार पदाधिकारी मुख्यालय के संध्यां बारोभैया को अनुकाल्पिक निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है.इसी क्रम में पाटन प्रखंड के महुलिया पैक्स के चुनाव के लिये छतरपुर के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सखीचन्द्र दास को निर्वाचन पदाधिकारी एवं पलामू के वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी बासिल केरकेट्टा को अनुकाल्पिक निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है. लेस्लीगंज प्रखंड के पीपरा पैक्स में चुनाव के लिये मेदिनीनगर, मुख्यालय के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी आशीष खलखो को निर्वाचन पदाधिकारी एवं सहकारिता प्रसार पदाधिकारी मेदनीनगर मुख्यालय के विपिन किशोर कंडुलना को अनुकाल्पिक निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है. इसी तरह मोहम्मदगंज प्रखंड के मोहम्मदगंज पैक्स में चुनाव के लिये विश्रामपुर के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार को निर्वाचन पदाधिकारी एवं पलामू के वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी संजय कुमार को अनुकाल्पिक निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह पांडु प्रखंड के कजरुकला पैक्स में चुनाव के लिए विश्रामपुर के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार को निर्वाचन पदाधिकारी एवं पलामू के वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी संजय कुमार को अनुकाल्पिक निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है. इसी तरह छतरपुर प्रखंड के चराई 1 पैक्स में चुनाव के लिए पांकी के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी निशीतोष ठाकुर को निर्वाचन पदाधिकारी एवं पलामू के वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी द्विराज मोहन मिंज को अनुकाल्पिक निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है. रामगढ़ प्रखंड के बांसडीह खुर्द पैक्स में चुनाव के लिए छतरपुर के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सखी चंद्र दास को निर्वाचन पदाधिकारी एवं पलामू के वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी बासिल केरकेट्टा को अनुकाल्पिक निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है. इसी तरह सतबरवा प्रखंड के वारी पैक्स में चुनाव के लिए हरिहरगंज के सहकारिता पदाधिकारी संजय कुमार को निर्वाचन पदाधिकारी एवं पलामू के वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार को अनुकाल्पिक निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है. इसी तरह पाटन प्रखंड के पंचकेडिया पैक्स में चुनाव के लिए मेदनीनगर मुख्यालय के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी आशीष खलखो को निर्वाचन पदाधिकारी एवं मेदनीनगर मुख्यालय के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी विपिन किशोर कंडुलना को अनुकाल्पिक निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। सभी पदाधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समिति का चुनाव संपन्न कराकर एक प्रति सहायक निबंधक सहयोग समितियां के कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है. सभी निर्वाचन कार्यक्रम का निष्पादन संबंधित समिति के मुख्यालय से किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *