सद्ग्रंथ स्वर्वेद के अखंड पाठ के समापन के बाद एकल कुंडीय हवन यज्ञ एवं विशेष सत्संग का आयोजन

सच खबर, मेदिनीनगरः छतरपुर प्रखंड के लोहराही ग्राम में सद्ग्रंथ स्वर्वेद के अखंड पाठ के समापन के बाद एकल कुंडीय हवन यज्ञ एवं विशेष सत्संग हुआ। इसका आयोजन कुलदीप यादव के आवास पर हुआ । मुख्य अतिथि विहंगम योग संस्थान के पूर्णकालिक प्रचारक राजेश भारद्वाज ने सद्गुरु देव के तस्वीर पर माल्यार्पण करने के बाद अखंड दीप प्रज्ज्वलित किया । वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ संपन्न हुआ। यजमान कुलदीप यादव एवं उनकी धर्म पत्नी रंजू देवी के अलावा कई भक्त जनों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन कुंड में आहुतियां प्रदान किया । आश्रम के विद्यार्थी अरविंद कुमार ने हवन यज्ञ संपन्न कराया। संस्थान के पूर्णकालिक प्रचारक राजेश भारद्वाज ने विशेष सत्संग गोष्ठी में विहंगम योग के सिद्धांत एवं सदगुरू देव की महिमा का बखान किया । उन्होंने कहा कि विहंगम योग सदगुरू की सेवा, सत्संग एवं साधना का त्रिवेणी है । विहंगम योग के विधिवत साधना से मन नियंत्रण होता है । नियंत्रित मन से ही विश्व में शांति की स्थापना संभव है।उन्होंने बताया कि वाराणसी स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम परिसर में इस वर्ष विहंगम योग संस्थान का 100 वा वार्षिकोत्सव मनाया जायेगा। इस अवसर पर विश्व का ऐतिहासिक आध्यात्मिक यज्ञ अनुष्ठान एवं विहंगम योग समारोह आयोजित किया जायेगा । वार्षिकोत्सव में 25,000 कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ संपन्न होगा और एक लाख से अधिक विहंगम योग के साधक हवन कुंड में आहुतियां प्रदान कर विश्व में शांति एवं कल्याण की कामना करेंगे. मौके पर हुसैनाबाद के अक्षय कोष संग्रह प्रभारी अमृतेश मिश्रा, छतरपुर अक्षय कोष संग्रह प्रभारी काशी प्रसाद गुप्ता, राजेश्वर यादव, उपेंद्र यादव, रामकेवल यादव, भरत प्रसाद साह, कर्मदेव साव, महेंद्र प्रजापति ,कुसुम देवी ,फूलमती देवी, ललिता देवी सहित काफी संख्या में भक्त जन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *