तीन साइबर ठग गिरफ्तार,भारी मात्रा में सिमकार्ड, अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद

धनबादःकोलाकुसमा के रिहाइशी इलाके में भाड़े के फ्लैट में स्टूडेंट की आड़ में रहकर धनबाद, देवघर समेत पश्चिम बंगाल स्थित सिलिगुड़ी में 30 से अधिक साइबर अपराध की घटना को अंजाम देने वाले तीन साइबर ठग गिरफ्तार किए गए हैं। गुप्त सूचना पर साइबर पुलिस ने फ्लैट में छापेमारी कर टुंडी के अनिल कुमार महतो व सूरज कुमार मंडल और मनियाडीह के दीपक कुमार मंडल को धर दबोचा। गिरफ्तार साइबर अपराधियों से पुलिस को उनके कुछ और साथियों का सुराग हाथ लगा है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। डीएसएपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि कोलाकुसमा में भाड़े के फ्लैट से साइबर अपराध को अंजाम दिया जा रहा था। गिरफ्तार साइबर ठगों के पास दो कीमती लैपटॉप, दो आईफोन सहित 11 मोबाइल, भारी मात्रा में सिमकार्ड, अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि धनबाद से लेकर देवघर व सिलिगुड़ी तक इन्होंने अपना जाल फैलाकर रखा है। इनके खिलाफ नेशनल साइबर क्राइम रेगुलेरिटी पोर्टल में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने शिकायत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *