सच खबर, खूंटीः उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले के अड़की प्रखंड अंतर्गत उलिहातु में आज लघु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा शिविर के साथ ही आधार सुधार कैंप भी लगाया गया था।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य शिविर में आये ग्रामीण के स्वास्थ्य की जांच कर निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। शिविर के दौरान मोबाइल डर्मा एंड ईएनटी एवं डेंटल वैन के माध्यम से आंख एवं दांत सहित अन्य बीमारियों का उपचार किया गया। साथ ही आवश्यकता के अनुरूप निःशुल्क चश्मा का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से आयुष्मान कार्ड के कैंप लगाए गए। साथ ही संचालित आयुष्मान भारत की जानकारी दी गयी और योजना के प्रति जागरूकता की अपील की गयी। महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत, जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य को मिशन मोड में संचालित किया गया। इसमें पीडीएस डीलर, प्रज्ञा केंद्र के संचालक एवं स्वास्थ्य विभाग के टीम के द्वारा अलग – अलग स्टॉल लगाए गए। उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी योग्य लाभुकों को गोल्डेन कार्ड से अच्छादित करना जिला प्रशासन का दायित्व है। लाभुक परिवार के सभी सदस्यों को सरलता से गोल्डेन कार्ड प्राप्त हो, इस निमित जिला प्रशासन द्वारा जनवितरण प्रणाली दुकानवार शिविर लगा कर गोल्डेन कार्ड बनाया जा रहा है। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। शिविर में लगभग 500 के करीब ग्रामीण आए, जिसमें आधार सुधार – 30, आयुष्मान गोल्डन कार्ड में नए पंजीकरण 123, राशन कार्ड सुधार – 21, ओपीडीह परीक्षण एवं दवा वितरण – 140 मोबाइल केयर वाहन के माध्यम से आंखों की जांच – 42, चश्मों का वितरण – 15, रिफ्रेक्शन केस – 18, कैटरेक्ट – 7, डेंटल – 14, ईएनटी -12 ।शिविर में विशेष रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा, इएनटी डरमा केयर, आई केयर वाहन के माध्यम से आंखों की जांच एवं दवाईयों का वितरण भी किया गया। साथ ही ससमय डॉक्टर्स व विशेषज्ञों के परामर्श व स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराए जायेंगे। अब आमजनों की सुविधा के मद्देनजर स्वास्थ्य सुविधाएं उनके गांव तक पहुंच रही हैं। शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ उन्हें परामर्श और निशुल्क दवाईयां भी उपलब्ध कराई गई। इसमें विशेष रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य जांच, बी.पी, सुगर आदि की जांच भी की गई।
जिले के सुदूर क्षेत्रो में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे सुगम रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य परीक्षण हो सके और समस्या होने पर उनका इलाज किया जा सके।